उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

5 खाली पद, कई दावेदार… नवरात्र में किसे मिलेगी मंत्री की कुर्सी?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर अब जल्द ही विराम लग सकता है। सूत्रों के अनुसार चुनावी साल से पहले पुष्कर सिंह धामी की सरकार को नए मंत्री मिलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कैबिनेट विस्तार का शुभ मुहूर्त नवरात्र के दौरान निकाला गया है, और इसी अवधि में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं, जिन पर नए चेहरों की ताजपोशी होनी है। इन पदों के लिए विधायकों के पिछले चार वर्षों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार 12 दायित्वधारियों की नियुक्ति भी कर सकती है, जिससे संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और जीत की हैट्रिक के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार!...पिता ने 10 साल की बेटी से की हैवानियत, पत्नी को भी पीटा

बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और नवरात्र के शुभ अवसर पर इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। विस्तार के दौरान क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि राजनीतिक समीकरण मजबूत किए जा सकें।

वर्तमान में मंत्रिमंडल में पहले से तीन पद खाली थे। इसके अलावा मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त हो गए। अब कुल पांच पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कई बार कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Facebook की एक पोस्ट और मच गया बवाल!... बीच सड़क युवकों पर बरसाए डंडे, VIDEO वायरल

इसके साथ ही सरकार निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नई नियुक्तियां करने की तैयारी में है। पार्टी के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्वधारी बनाकर संगठन को और मजबूत करने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, नवरात्र के दौरान ही 12 नए दायित्वधारियों की घोषणा भी की जा सकती है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में