उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

इस राज्य में वारदात… उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हिमाचल प्रदेश के एक वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष वेदांग शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना सदर मंडी, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को आरोपी ने मंडी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर अवैध हथियार के बल पर परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद!... उत्तराखंड के कई BJP नेताओं पर केस दर्ज, छिड़ा सियासी वॉर

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और उसके खिलाफ मंडी सदर थाने में एक अन्य आपराधिक मामला भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में छिपकर रहने वाले दूसरे राज्यों के वांछित अपराधियों के खिलाफ भी संयुक्त अभियान आगे जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में