उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

STF ने तोड़ा हेरोइन का नेटवर्क… कुमाऊं से महिला तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे पर एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र में एंटी नार्कोटिक्स यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना किच्छा क्षेत्र के लालपुर चौकी इलाके में छापेमारी की। इस दौरान 42 वर्षीय सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 133 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में महिला तस्कर ने स्वीकार किया कि वह लालपुर निवासी जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर किच्छा, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पुलिस के अनुसार महिला पिछले डेढ़ साल से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थी और इससे पहले कच्ची शराब के मामलों में भी जेल जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में