उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

तेज रफ्तार का कहर… दर्दनाक हादसे में 3 की मौत और 4 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोग इन्हीं हादसों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है। हरिद्वार-लक्सर मार्ग के कटारपुर गांव के पास रविवार दोपहर एक खौफनाक हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर से 3 लोगों की मौत और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रिक्शा चालक आस मुहम्मद और उसमें सवार चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक विकास कुमार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में