उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

यूट्यूब से सीखी नशे की तस्करी!…22 साल का युवक बना अफीम माफिया, 5 लाख की खेप जब्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अफीम की तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

“ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कार्रवाई उधम सिंह नगर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर क्षेत्र में अफीम की सप्लाई की जाने वाली है। सूचना के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार नंबर-02, बारादरी रोड के तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

चेकिंग के दौरान पुलिस व ANTF की टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत आर्य पुत्र रमेश आर्य, निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरौली, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यूट्यूब पर अफीम से संबंधित वीडियो देखकर तस्करों के संपर्क में आया और इसके बाद अवैध रूप से अफीम का कारोबार करने लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उधम सिंह नगर जनपद में “ड्रग फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में