उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

एक साथ 11 फायरिंग और फिर मौत… हेड कांस्टेबल केस ने बढ़ाया सस्पेंस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी सरकारी कार्बाइन से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल सुनील देहरादून जिले में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात थे। सोमवार को अपनी ड्यूटी खत्म कर रानीपोखरी स्थित अपने आवास पर लौटे थे। देर शाम उनके घर से अचानक कई गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो सुनील अपने घर के बरामदे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग उनकी ही सरकारी कार्बाइन से हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी अन्य कारण का परिणाम।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पुलिस का कहना है कि हथियार साफ करने के दौरान दुर्घटनावश फायरिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन एक साथ करीब 11 राउंड फायर कैसे चले, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पुलिस ने कार्बाइन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

रानीपोखरी थाने के एसएसआई नवीन डंगवाल ने बताया कि घटना देर रात की है और फिलहाल फायरिंग के कारणों की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में