उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

बिजली हाई-वोल्टेज ड्रामा…कार्रवाई पर भड़के लोग, बिजली टीम पर हमला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिजली बिलों को लेकर हंगामा मच गया। ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान कुछ परिवार भड़क गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रीतपुर गांव में ऊर्जा निगम की टीम ने 5–6 लाख रुपए के बकाया बिलों के भुगतान के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान 2 लाख रुपए के बकायेदारों के कनेक्शन काटने पर सोनू, सचिन और उनके परिवार के जक्कड़ ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, गाली गलौज की और हाथापाई की। आरोप है कि उन्होंने दोबारा आने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

ऊर्जा निगम के जेई अश्वनी कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 2 जनवरी को विभागीय टीम में मोनू, अरुण नौटियाल, कमल, देव कुमार, बिट्टू और जुल्फिकार शामिल थे। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

वहीं, सुल्तानपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में भी कार्रवाई हुई है। लक्सर में ऊर्जा निगम की टीम ने अली चौक पर स्थित एक डेयरी में विद्युत मीटर में शंट लगाकर चोरी करने का मामला पकड़ा। जांच में पुष्टि हुई कि उपभोक्ता इसरार अली पुत्र नूर हसन ने जानबूझकर मीटर में छेड़छाड़ की थी।

बीती 24 दिसंबर 2025 को संदिग्ध मीटर की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मीटर को सील किया। 31 दिसंबर को मीटर लैब में खुलने पर विद्युत चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने लक्सर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा ने कहा, “बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में