उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी

पत्नी से झगड़ा और मौत का रहस्य!… हल्द्वानी के दो दोस्तों की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली आए एक युवक और उसके दोस्त की रहस्यमय हालात में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास बरामद किए गए हैं। शवों पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

मृतक युवक की पहचान हल्द्वानी के वैलेजली लॉज निवासी 32 वर्षीय रवि गुप्ता के रूप में हुई है। रवि की शादी करीब 10 साल पहले दिल्ली के मंडावली इलाके की रहने वाली अंजलि से हुई थी। बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसका मामला दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन में दर्ज था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए रवि को 5 जनवरी को महिला हेल्पलाइन बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

रवि 5 जनवरी को अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा और अपने 8 वर्षीय बेटे अभिमन्यु के साथ दिल्ली पहुंचा था। उसने बेटे को ससुराल में छोड़ा और इसके बाद महिला हेल्पलाइन में पत्नी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से रवि और गोलू का कोई पता नहीं चला, जिससे परिजन परेशान हो गए।

परिजनों के अनुसार, 7 जनवरी को हल्द्वानी पुलिस के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि रवि का शव मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिला है। दिल्ली पहुंचने पर पता चला कि रवि का शव 5 जनवरी को ही बरामद हो गया था, लेकिन आधार और पैन कार्ड मिलने के बावजूद परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसी बीच 6 जनवरी को रवि के दोस्त गोलू शर्मा का शव भी उसी इलाके से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

परिजनों ने बताया कि रवि के हाथ, पैर और जबड़े पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। गोलू शर्मा हल्द्वानी में ऑटो चालक था और मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। गोलू के परिजनों ने शव को बरेली ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि रवि का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में किया गया।

रवि के पिता ओमकार गुप्ता, जो नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाते हैं, ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और उसके दोस्त की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद रवि की पत्नी मायके चली गई थी और बाद में बेटे को लेकर विवाद और बढ़ गया। ओमकार गुप्ता का कहना है कि दोनों शव ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर मिले हैं, जो इस पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परिजनों ने दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं मृतक की पत्नी अंजलि ने भी अपने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में