अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा घटना कुमाऊँ मंडल के अल्मोड़ा जिले के सुदूरवर्ती देघाट क्षेत्र में रविवार को सामने आई। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

जानकारी के अनुसार, ग्राम चिन्तोली (देघाट) के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा पलटी। वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना ग्रामीण प्रहरी चंदन सिंह ने तत्काल देघाट थाना पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर मलबे में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दर्शन सिंह (24 वर्ष) और चंदन सिंह (24 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों गोपाल सिंह (24 वर्ष) और नरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

देघाट पुलिस ने मृतक युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में